Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा

आईसीसी के अनुसार रिचर्ड केटलबोरो, जो 108 पुरुष एकदिवसीय मैचों के अनुभवी हैं और 2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायर थे, उन छह अंपायरों में शामिल हैं जो एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वापसी कर रहे हैं।

05 Feb 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा

दुबई। अंतररष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान में कराची, लाहौर और रावलपिंडी तथा संयुक्त अरब अमीरात में दुबई में खेले जाने वाले 8 टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए 12 अंपायर एवं तीन मैच रैफरी के नाम की लिस्ट जारी की गई है।

आईसीसी के अनुसार रिचर्ड केटलबोरो, जो 108 पुरुष एकदिवसीय मैचों के अनुभवी हैं और 2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायर थे, उन छह अंपायरों में शामिल हैं जो एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वापसी कर रहे हैं। केटलबोरो के अलावा क्रिस गैफनी, कुमार धर्मसेना, रिचर्ड इलिंगवर्थ, पॉल रीफेल और रॉड टकर, वे अन्य हैं जो 2017 में भी शामिल थे।

केटलबोरो और इलिंगवर्थ ने अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में भी अंपायरिंग की थी। इनके साथ माइकल गफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, अहसान रजा, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, एलेक्स व्हार्फ और जोएल विल्सन भी हैं, जिन्होंने भारत में विश्व कप में अंपायरिंग की थी। डेविड बून, रंजन मदुगले और एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट रेफरी की तीन सदस्यीय टीम में शामिल हैं। बून 2017 के फाइनल में रेफरी थे जबकि पाइक्रॉफ्ट ने भी टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका निभाई थी।

सीन ईजी (आईसीसी वरिष्ठ प्रबंधक–अंपायर्स एंड रेफरीज) ने कहा कि हमें आगामी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मैच अधिकारियों के अपने पैनल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह एक प्रतिष्ठित टीम है, जिसकी विशेषज्ञता इस हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट में मूल्यवान होगी। हम हमेशा किसी भी आयोजन के लिए सबसे उपयुक्त और योग्य अधिकारियों के नाम की कोशिश करते हैं और हमें विश्वास है कि यह समूह पाकिस्तान और यूएई में होने वाले मैचों में अच्छा काम करेगा। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि उनका टूर्नामेंट यादगार रहेगा।

अंपायर : कुमार धर्मसेना, क्रिस गफ्फनी, माइकल गफ, एड्रियन होल्डस्टॉक, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, अहसान रजा, पॉल रीफेल, शरफुद्दौला इब्ने शाहिद, रॉडनी टकर, एलेक्स व्हार्फ, जोएल विल्सन।

मैच रेफरी : डेविड बून, रंजन मदुगले, एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा
आईसीसी के अनुसार रिचर्ड केटलबोरो, जो 108 पुरुष एकदिवसीय मैचों के अनुभवी हैं और 2017 में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में अंपायर थे, उन छह अंपायरों में शामिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News